बलौदाबाज़ार: बलौदा बाजार में मां-बेटे के रिश्ते पर खौफनाक दाग, जमीन विवाद में बेटे ने मां की ली जान
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे, जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे धनेश्वर वर्मा ने अपनी 65 वर्षीय मां देवी बाई वर्मा पर डंडे से हमला कर दिया। गुस्से में किए गए इस वार ने एक मां की सांसें छीन लीं। गंभीर चोट लगने से देवी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस गांव में घटना के बाद सन्नाटा फैल गया सिटी कोतवाली पुलिस ने