सिरदला: प्रखंड के शेरपुर गांव में बांस कोठी में लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू
Sirdala, Nawada | Apr 14, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के धीरौंध पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में मंगलवार करीब 11 बजे एक विशाल बांस कोठी में अचानक आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रजौली और सिरदला से मिनी अग्निशमन वाहन और एक बड़ी दमकल मौके पर पहुंची।