पटना ग्रामीण: पटना में नगर निगम के हाईवा ने कार को मारी टक्कर, कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे
पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित सदर ब्लॉक कार्यालय कुम्हरार के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली हाईवा ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पहिए के पास के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी