फतेेहपुर: उपनिबंधक कार्यालयों के निजीकरण और ऑनलाइन पंजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी के फतेहपुर में बार एसोसिएशन फतेहपुर के अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालयों में अभिलेखों के ऑनलाइन पंजीकरण और निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपनिबंधक अवधेश कुमार मिश्रा को सौंपा।