बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत अख्ता पश्चिमी पंचायत के चकवा गांव निवासी नेमत मंसूरी उर्फ बुधन मंसूरी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लापता होने की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि नेमत मंसूरी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कमाने दिल्ली गया था।