दुमका: मुम्बई की पंतनगर पुलिस जरमुंडी थाना पुलिस के सहयोग से चोरखेदा गांव से 1 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई
Dumka, Dumka | Mar 31, 2024 रविवार को मुंबई की पंतनगर थाना की पुलिस ने दुमका जिला के जरमुंडी थाना पुलिस के सहयोग से चोरखेदा गांव से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे दुमका कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद ट्रांजिट डिमांड पर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। साइबर अपराधी का नाम नितेश मंडल है।