दुमका: महुआ डंगाल में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
Dumka, Dumka | Mar 31, 2024 रविवार को दुमका जिला के नगर थाना के महुवा डंगाल मुहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना आज दोपहर की है। घटना के समय घर के सदस्य घर मे ही थे। मृतक का नाम सुमन कुमार है। दोपहर वो अपने कमरा में चला गया। काफी देर तक रूम से नहीं निकलने पर पिता कमरे में गए तो सुमन फांसी के फंदे पर लटका था। परिजन उसे लेकर PJMCH पहुचे, डॉ ने मृत घोषित कर दिया।