बटियागढ़: सरिया गांव में एक घर से हुई लाखों की चोरी, लगातार 3 चोरियों के कारण बटियागढ थाना पुलिस पर उठे सवाल
बटियागढ थाना क्षेत्र के सरिया गांव में एक घर मे चोरी की वारदात सामने आई,अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे संदूक बॉक्स में से सोने,चांदी के ज़ेवर सहित नकदी उड़ा ले गए,और कुछ ही दूरी पर खेत मे संदूक बॉक्स फेंककर फ़रार हो गए।बीती रात घटना के बाद आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे पीड़ित तख़्त सिंह लोधी बटियागढ थाने पँहुचा और आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई