पटना ग्रामीण: आयकर गोलंबर पर यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन किया। करीब दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर गोलंबर पर जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को फिर दोहराया है।