फतेहपुर: आबूनगर लाइफ लाइन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, आयुष्मान कार्ड के बावजूद पैसे लेने का आरोप
फतेहपुर जिले के आबूनगर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर ने आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी डेढ़ लाख रुपए ले लिया उसके बाद भी जान नहीं बचा पाए। बताया जा रहा है कि जोनिहा की रहने वाली बरगदिया देवी फर्श में गिरने से घायल हो गई। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां महिला ने दम