चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत सिकटहवा टोले में सोमवार रात एक शराब दुकान पर शराब की बोतलें टूटकर गिरने से सेल्समैन अरविंद जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ की नस कट गई, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ।यह घटना उस समय हुई जब दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ थी। सेल्समैन अरविंद जायसवाल तेजी से शराब की बोतलें उतार रहा था।