बांसडीह: छोटकी सेरिया निवासी पीड़ित व्यक्ति ने वाहनों को तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए की शिकायत
छोटकी सेरिया ग्राम सभा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर वाहनों को तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग किया है। प्रभारी निरीक्षक ने रविवार के दिन बताया की पीड़ित व्यक्ति अशोक सिंह के तहरीर पर संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच की जा रही है।