गुना नगर: पुतली घाटी पर निहाल देवी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल
गुना जिले में सिरसी थाना के पुतली घाटी पर माता निहाल देवी मंदिर भंडारा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रास्ते में पुतली घाटी पर पलट गए। घटना में बच्चों महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया है। सभी जिले के बजरंगगढ़ थाना के निर्भयगढ़ गांव के रहने वाले हैं।SDOP बोले, थाने में शिकायत नहीं की।