बरेली: बरेली में 9 मई को लगेगी ‘इंसाफ की अदालत’, हजारों मामलों के निपटारे की तैयारी, प्रशासन अलर्ट मोड में
बरेली में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मामलों के त्वरित और सफल निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों में नोटिस की तामीला तेजी से कराई जाए, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा