केशकाल: अड़ेंगागांव से वापस आने के दौरान बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मोहपाल गांव के 2 भाई हुए घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के मोहपाल गांव के लक्ष्मीनाथ मरकाम और दयाराम मरकाम दोनो भाई मंगलवार को सायकल में सवार होकर अड़ेंगा ढोहलापारा गांव से वापस आ रहे थे तभी रास्ते मे बाइक सवार ने उनकी सायकल को टक्कर मार दी। जिससे दोनो घायल हो गये।दोनो को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल भर्ती किया गया है। लक्ष्मी नाथ मरकाम के सर में चोट आई है और दयाराम को हाथ पैर में मामुली चोट आई है ।