केशकाल: केशकाल और फरसगांव में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी केशकाल और फरसगांव क्षेत्र में भाई बहनों ने सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया है। शुभ मुहूर्त नही होने के चलते बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए दोपहर 1:32 बजे के बाद राखी बांधी,राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर बहनों ने उनके लम्बे उम्र की कामना की गई।