केशकाल: विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में केशकाल मे युवा कॉंग्रेस ने सीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला
बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसके बाद से प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार शाम केशकाल नगर के बस स्टैंड में भी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिलकांत नाग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।