कानपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज कानपुर पहुंचेंगे, नौबस्ता के गेस्ट हाउस में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
सपा कार्यकर्ता ने बुधवार 11 बजे जानकारी दी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कानपुर आएंगे। नौबस्ता के गल्ला मंडी में वह दिवंगत रंजन सिंह यादव के घर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद नौबस्ता के एक गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहां से कानपुर देहात स्थित एक रिसॉर्ट में हारून की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।