भरनो: पबया स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, सम्मान समारोह आयोजित
Bharno, Gumla | Nov 1, 2024 भरनो प्रखण्ड के पबेया स्कूल के छात्राओं द्वारा अंडर 14 बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में खिलाडियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर स्कूल में शुक्रवार सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में रांची के खेल गाँव होटरवार में खेलो झारखंड प्रतितयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।