मुंगेर: मुंगेर में मतदान कर्मियों के बीच बंटी सामग्री किट 4 स्कूलों में किया गया वितरण
Munger, Munger | May 12, 2024 मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के तहत सोमवार को मतदान होना है। मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इधर, शनिवार की सुबह 10 बजे से ही जिला मुख्यालय स्थित चार केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से मतदान में संलग्न कर्मियों के बीच तृतीय नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।