अंबाह: शिकायतों के बाद दोहरी रोड स्थित गौशाला पहुंचे CMO शरिव कौसर, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश
Ambah, Morena | Sep 30, 2026 अंबाह। शिकायतों के बाद सीएमओ शारिब कौसर ने बुधवार शाम दोहरी रोड स्थित नगर पालिका गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों मुकेश सिंह, निहाल सिंह व आकाश सखवार को गोवंश के लिए चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बीमार व घायल गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय को पत्र भेजने को कहा।