दुधि: पकरी गांव में रेल पटरी पर राजमिस्त्री का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल पुत्र स्व रामबृक्ष का शव शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी फेल गई।ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस ने शव के पास मिले उनके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव को देखते ही कोहराम मच गया।