नागौद: चित्रकूट में सड़क हादसे में आदिवासी महिला की मौत; शव वाहन न मिलने पर परिजनों ने लगाया जाम
Nagod, Satna | Aug 5, 2026 जिले के थाना चित्रकूट क्षेत्र के पड़हा गांव की रहने वाली एक आदिवासी महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला जंगल से लकड़ी काटकर वापस लौट रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नजदीकी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया तदुपरान्त परिजन मौके पर पहुंचे।