बयाना: बयाना के एक व्यापारी ने नोटबुक बनाने की मशीन का विज्ञापन देखकर उसे खरीदना महंगा पड़ गया
बयाना के एक व्यापारी ने नोटबुक बनाने की मशीन का विज्ञापन देखकर उसे खरीदना महंगा पड़ गया। करीब 15 लाख रुपए का भुगतान करने के बावजूद मशीन ठीक से काम नहीं कर पाई। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ खराब मशीन भेजकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।