अनूपपुर: बिजली कनेक्शन के बिना चल रहा आयुष विभाग, मरीजों को हो रही परेशानी
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने आयुष विभाग की नई बिल्डिंग में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ पाया है। ऐसे में विभाग मजबूरी में बिना समुचित बिजली व्यवस्था के संचालित हो रहा है, जिससे इलाज व अन्य व्यवस्थाओं में दिक्कतें आ रही हैं। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।