बालाघाट: बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश: 12 बैटरियां, डाबर पट्टे और टवेरा वाहन सहित ₹7.12 लाख का माल जब्त
जिले के थाना ग्रामीण (नवेगांव), लालबर्रा और वारासिवनी क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रैक्टर व डम्पर बैटरी चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुमड़ीटोला, मगरदर्रा, बोंगाटोला, खोगाटोला, बे