बांका: ओढ़नी डैम में श्री श्री 1008 अतिरुद्र यज्ञ में 14 और 15 मई को होगा विशाल भंडारा
Banka, Banka | May 11, 2026 जिले के ओढ़नी डैम स्थित सिंहघेश्वर महाकालेश्वर धाम में इन दिनों श्री श्री 1008 अतिरुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है। यज्ञ स्थल पर सोमवार की सुबह 11बजे भी हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना किए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। दूर-दराज के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।