पंडरिया: खाद्यान्न वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करें, राशन दुकानों में हो पर्याप्त भंडारण - कलेक्टर गोपाल वर्मा
जिले में चल रहे चावल उत्सव के तहत हितग्राहियों को तीन माह के राशन के वितरण हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। इसको ध्यान रखते हुए सभी केंद्रों में पर्याप्त चावल भंडारण किया जाए, ताकि मांग अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उक्त बातें कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की