गाज़ीपुर: कमलेश बिंद के अंतिम संस्कार के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद DIG वैभव कृष्ण ने फुल्लनपुर में की सख्त कार्रवाई
गाजीपुर में एनकाउंटर में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के अंतिम संस्कार के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। फुल्लनपुर गांव में पुलिस पर हुए पथराव की घटना के बाद वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। DIG ने साफ शब्दों में कहा कि कानून हाथ में लेने...