कुरावली: मोहल्ला महाजनान में पत्ता मशीन में उंगली फंसने से स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल
नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी रिंकू वर्मा पुत्र प्रमोद कुमार वर्मा शनिवार की शाम लगभग 4 बजे आभूषण बनाने के कार्य में व्यस्त थे। वह सोने के तार को पत्तल बेलने वाली मशीन में ढाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी दो उंगलियां मशीन में फंस गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत घायल स्वर्णकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।