आमला में विजय उर्फ विष्णु पिता गणपत लाल जायसवाल, उम्र 40 वर्ष के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में शुक्रवार रात करीब 8 बजे कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस मृतक के परिजन और अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच करेगी और उन्होंने किस कारणवश आत्महत्या की यह फिलहाल जांच का विषय है।