बहरोड़: बहरोड़ में नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक पलटा, कार चालक की लापरवाही से बिगड़ा संतुलन; बड़ा हादसा टला
Behror, Alwar | Apr 16, 2026 नेशनल हाईवे अड़तालीस पर बहरोड़ क्षेत्र के सोतानाला फ्लाइओवर के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था, तभी एक कार चालक की कथित लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने चल रही कार ने अचानक कट मार दिया, जिससे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर के पास जाकर पलट गया।