मंडावर में गांधी चौक से ट्रक यूनियन चौराहे तक बन रही सीसी सड़क निर्माण कार्य का शनिवार शाम 5 बजे विधायक राजेंद्र मीणा ने जायजा लेकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश देकर कहा कि निर्माण कार्य में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को उच्च क्वालिटी की सड़क बना कर देना हमारा फर्ज है और अधिकारी समय-समय पर आकर इसका निरीक्षण करें।