चूरू: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चूरू रेलवे स्टेशन पहुंचे, तारानगर-सरदारशहर रेल विस्तार की मांग पर मिला सर्वे का आश्वासन
Churu, Churu | Jun 21, 2026 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को ट्रेन से चूरू रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, प्रदेश भाजपा पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रेल मंत्री का स्वागत जय श्रीराम के नारों के साथ किया गया।