बख्तियारपुर: ग्यासपुर गंगा घाट पर जनसुराज नेता पुरुषोत्तम कुमार ने मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री का पुतला फूंका
शनिवार की शाम करीब 4 बजे बख्तियारपुर के गयासपुर गंगा घाट पर जनसूराज के नेता पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में दियारा वासियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पूरा घाट "दियारा मांगे पक्का पुल" के नारों से गूंज उठा। स्थानीय जनता की पीड़ा और वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग थी।