राजातालाब: भतसार में 19.68 करोड़ की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु का भूमिपूजन विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया
19.68 करोड़ की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु का विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया भूमिपूजन वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के महादेवा घाट भतसार में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 19 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला।