बदायूं: ततारपुर प्लांट के पास तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल। इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Jun 23, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के ततारपुर प्लांट के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार रिजवान पुत्र आविद खान निवासी रसूलपुर नगला थाना उसहैत क्षेत्र का रहने वाला है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है