बदायूं: बीएसएनएल एक्सचेंज के पास चलती बाइक से गिरकर महिला हुई गंभीर घायल। ईलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 23, 2024 बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के BSNL एक्सचेंज के पास चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला रुचि पत्नी जितेंद्र बरखेड़ा गांव की रहने वाली है। बाइक सवार महिला अपने भाई के साथ आ रही थी तभी चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।