डोमचांच: डोमचांच में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, दी श्रद्धांजलि
डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरुवार को 12 बजे मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।