बीरपुर: वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 में नल-जल ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग
भीषण गर्मी और उमस के बीच वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना यहां पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हालत यह है कि नल का कनेक्शन और जलमीनार होने के बावजूद पिछले छह माह से लोगों के घरों तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है। इससे वार्ड के हजार से अधिक लोग जल संकट से जूझ रहे है।