थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के नदगवां गांव में शनिवार शाम 5 बजे 12 बर्षीय मोनिका पुत्री परवेंद्र ने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मोनिका मानसिक रूप से कमजोर थी और इससे पहले भी कई बार जान देने का प्रयास कर चुकी थी। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सीएचसी जैतपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।