बमोरी: बमोरी क्षेत्र में कल आए आंधी-तूफान से गिरे बिजली के खंभे, विभाग मरम्मत में जुटा
Bamori, Guna | Jun 14, 2025 बमोरी तहसील क्षेत्र में द्वितीय रोज आए आंधी तूफान के कारण कई जगह विद्युत पोल गिर जाने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई है l विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार विद्युत कार्य किया जा रहा है l कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट जाने के कारण कई गांव में बीते 24 घंटे से लाइट नहीं होने से ग्रामीण गर्मी में परेशान हो रहे हैं l