देेेवरिया: बैरिया तिवारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला, जांच में जुटी
Deoria, Deoria | Oct 21, 2025 बरहज थाना क्षेत्र के बैरिया तिवारी गांव में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मिला ।युवक की पहचान अरविंद कुमार 30 साल पुत्र संपत प्रसाद के रूप में हुई। आसपास के लोगों का कहना है कि दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को कुछ शक हुआ, तो इसकी सूचना पुलिस को दी ।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।