सीतापुर: चंद्रा ग्राम पंचायत में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, लहान को किया गया नष्ट
हरगांव थाना क्षेत्र के चंद्रा ग्राम पंचायत में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। लगातार अवैध कच्ची शराब बनाई जाती थी जिसको लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आदेशित किया और आबकारी विभाग के कर्मचारी और दरोगा मौके पर पहुंचे यहां पर जंगल में अवैध कच्ची शराब का कारोबार चलता था जिसको लेकर यहां पर पहुंच कर लहान को नष्ट किया है।