बैराड़ में कृषि उपज मंडी एवं तहसील टीम ने बैराड़ नगर में अवैध रूप से कृषि उपज खरीदने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि व्यापारी रिमोट से इलेक्ट्रॉनिक कांटे संचालित कर किसानों को ऊंचे दामों का प्रलोभन देकर अधिक उपज खरीद रहे थे। इसी कार्रवाई में जब्त किए गए कांटों की नापतौल विभाग से जांच कराई गई। यह कार्यवाही शुक्रवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुई