गिरिडीह: तेलखारी जंगल में साइबर अपराध मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
तेलखारी जंगल में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं।