बलिया: बलिया के BSA मनीष कुमार सिंह ने कहा, 'स्कूल चलो अभियान से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है लक्ष्य'
Ballia, Ballia | Apr 3, 2026 बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में “स्कूल चलो अभियान” के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10:00 उन्होंने कहा कि अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहा है, जबकि दूसरा चरण विद्यालय खुलने के बाद 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।