दरभंगा: दरभंगा में जलजमाव पर संजय सरावगी बोले- 200 करोड़ की ड्रेनेज योजना से जल्द मिलेगी राहत
दरभंगा में हल्की बारिश के बाद शहरभर में हुए जलजमाव को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीर है और इस दिशा में ठोस पहल की जा रही है।उन्होंने बताया कि पटना में नगर विकास मंत्री नितीश मिश्रा के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई है,