बड़वारा: समाज सेवा विकास संस्था ने बड़वारा में 50 से अधिक बच्चों को बांटी चप्पलें, तपती धूप में दी राहत
Badwara, Katni | Jun 9, 2026 भीषण गर्मी और तपती सड़कों से मासूमों के पैरों को बचाने के लिए 'समाज सेवा विकास संस्था, कटनी' की टीम ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे बड़वारा क्षेत्र में एक विशेष सेवा शिविर लगाया। संस्था के सदस्यों ने चिलचिलाती धूप के बीच 50 से अधिक जरूरतमंद और गरीब बच्चों को निशुल्क नई चप्पलों का वितरण किया।