राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव तंवर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव राजगढ़ के दंड जोड़ पर स्थित तंवर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे।